उत्तराखंड आपदा पीड़ितों की मदद के लिए एक्शन में CM योगी..3 मंत्री आएंगे उत्तराखंड

उत्तराखंड में आई आपदा में प्रभावितों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 3 मंत्रियों की टीम तैयार की है. Chamoli Disaster: Yogi Adityanath sent 3 ministers to Uttarakhand
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Chamoli Disaster: Yogi Adityanath sent 3 ministers to Uttarakhand
Image: Yogi Adityanath sent 3 ministers to Uttarakhand

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। आपको बताते हैं चमोली जिले में आई आपदा में उत्तर प्रदेश के भी करीब 70 श्रमिक लापता है। हादसे से प्रभावित लोगों को सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने ऋषि गंगा और तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों की खोज और राहत कामों के लिए तीन मंत्रियों को उत्तराखंड भेजा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और बाढ़ राहत राज्य मंत्री विजय कश्यप उत्तराखंड जा रहे हैं। यह तीनों मंत्री हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे और आपदा पीड़ितों को सहायता उपलब्ध करवाएंगे। प्रदेश के जिन जिलों के लोग चमोली आपदा में लापता है, उन जिलों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा में प्रभावित हर परिवार से संपर्क किया जाए और उनकी मदद की जाए। आपदा में फंसे बाहर के प्रदेशों के जो लोग अपने घर लौटना चाहते हैं उन्हें लौटने की व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड त्रासदी कोष में हरियाणा के CM ने दिए 11 करोड़ रुपये, बोले- हम देवभूमि के साथ