उत्तराखंड: टुकड़ों में मिली युवक-युवती की लाश, हथियार से काटे गए अंग..इलाके में तनाव

झबरेड़ा क्षेत्र में रहने वाला युवक और युवती 24 जनवरी से लापता थे। गुरुवार को दोनों की लाश एक खेत में पड़ी मिली। मामला दो समुदायों से जुड़ा है, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar News: Young man and woman found dead in Haridwar farm
Image: Young man and woman found dead in Haridwar farm

हरिद्वार: उत्तराखंड का मैदानी शहर रुड़की। यहां एक युवक-युवती की लाश खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिली। युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। 24 जनवरी से दोनों लापता थे। लापता लड़के और लड़की की तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे थे। गुरुवार को दोनों की लाश एक खेत में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही एसएसपी व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले युवती की शादी कहीं और कर दी गई थी। मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। जिस वजह से क्षेत्र मे तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात की गई है। पुलिस के मुताबिक झबरेड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच महीने पहले युवती के परिजनों ने उसकी कहीं और शादी कर दी थी। पिछले महीने युवती अपने मायके आई थी। इस बीच 24 जनवरी को युवक और युवती घर से लापता हो गए। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - चमोली त्रासदी: अब तक 37 लाश बरामद, 167 लोगों की तलाश जारी..184 पशुओं की मौत
परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बदनामी के डर से परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। बुधवार रात क्षेत्र में एक कुत्ता मुंह में इंसान के पैर का एक हिस्सा लेकर घूम रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक युवक-युवती का क्षत-विक्षत शव पड़े देखा। दोनों के शरीर के कुछ हिस्से भी अलग-अलग पड़े थे। ये खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका है। शव के पास से देशी तमंचा और तीन कारतूस मिले हैं। युवक और युवती के अंगों को धारदार हथियार से काटा गया है। इस मामले में पुलिस ने युवती पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।