उत्तराखंड: चाय को लेकर बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट..गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

इससे भी ज्यादा अफसोस की बात ये है कि घटना के वक्त तमाशबीन लोग युवक को बचाने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haridwar News: People beating youth in Haridwar
Image: People beating youth in Haridwar

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में क्राइम रेट बढ़ रहा है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। कुछ दिन पहले यहां एक लड़के का हर्ष फायरिंग वाला वीडियो वायरल हुआ था। इन दिनों शहर में एक और वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में हीरो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित युवक के भाई ने इस संबंध में केस दर्ज कराया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने इस मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटना सिडकुल थाना क्षेत्र की है। यहां हीरो कंपनी की कैंटीन में चाय पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद कंपनी के कुछ युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। मारपीट करने वाले दोनों आरोपी भीम और नितिन हीरो कंपनी में काम करते हैं। दोनों लक्सर के रहने वाले हैं।

कुछ दिन पहले इन्होंने अन्य युवकों के साथ मिलकर कंपनी में ही काम करने वाले हरियाणा निवासी रवि को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा। बताया जा रहा है कि रवि की चाय पीने को लेकर कंपनी के युवकों संग कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हीरो कंपनी में काम करने वाले युवक किस तरह दबंगई दिखाते हुए रवि को बेरहमी से पीट रहे हैं। इससे भी ज्यादा अफसोस की बात ये है कि घटना के वक्त लोग युवक को बचाने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 9 फरवरी को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। वायरल वीडियो में कई युवक पीड़ित रवि के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अब पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: