Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: चमोली में आया आपदा का सैलाब अपने पीछे दर्द की अनगिनत कहानियां छोड़ गया। विकासनगर का कालसी विकासखंड ऐसी ही दुखद कहानी का गवाह बनकर रह गया है। यहां एक गांव है पंजिया। इस गांव में रहने वाले कुछ बेटे रोजी-रोटी की तलाश में चमोली गए थे, लेकिन 7 फरवरी को आये सैलाब के बाद ये कभी नहीं लौट सके। बीते रविवार को लापता लोगों में 4 युवकों को मृत मानकर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। आपदा के बाद से पंजिया गांव के रहने वाले तीन युवकों के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि छह युवक अब भी लापता हैं। जौनसार क्षेत्र में आने वाले पंजिया गांव में आपदा के बाद से कई घरों में चूल्हा नहीं जला। यहां हर वक्त खौफनाक सन्नाटा पसरा रहता है। आपदा के बाद गांव में रहने वाले अनिल पुत्र थेफा, सरदार सिंह पुत्र जूईया और अनिल पुत्र भगतू का शव बरामद हो चुका है, लेकिन कई लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में संदीप चौहान पुत्र जवाहर सिंह, जीवन सिंह चौहान पुत्र जवाहर सिंह, हर्ष चौहान पुत्र पूरण सिंह और कल्याण सिंह चौहान पुत्र कल सिंह शामिल हैं।