उत्तराखंड: सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर छात्रा को होटल में बुलाया..रेप की कोशिश

हरिद्वार में एक आरोपी ने सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर एक 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar News: Attempted rape of a girl student in Haridwar
Image: Attempted rape of a girl student in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। दुष्कर्म का ताजा मामला हरिद्वार में देखने को मिला है। हरिद्वार में एक आरोपी ने सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर एक 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह तो सही समय पर छात्रा ने उसकी हरकतें पहले ही भांप लीं और अपने घर पर फोन कर दिया। बता दें कि आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर और उसको सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए उसको होटल में ले गया। आरोपी नाबालिग छात्रा को रामनगर से अपने साथ हरिद्वार लेकर गया जहां उसने छात्रा को अपने जाल में फंसाते हुए और सीरियल में रोल दिलाने का वादा करते हुए उसको होटल में ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। छात्रा उसकी नियत को पहले ही भांप गई और उसने अपने परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया। आरोपी की पहचान विनोद आर्य के रूप में हुई है जो कि रुद्रपुर के उधम सिंह नगर के किच्छा का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद आर्य ने रामनगर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को एक्टिंग का ऑफर दिया और उसको सीरियल में रोल दिलाने का बहाना बनाकर वह छात्रा को हरिद्वार लेकर आ गया। यहां से आरोपी छात्रा को एक होटल में ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने उसकी हरकतें और गंदी नियत पहले ही भांप लीं और उसने अपने घर वालों को फोन कर सब कुछ सच बता दिया।

यह भी पढ़ें - वाह उत्तराखंड: इस गांव में हुई अद्भुत रामलीला..राम से लेकर रावण तक के रोल में सिर्फ बेटियां
उसके परिजनों ने तुरंत ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया और होटल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने होटल में से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग छात्रा को सही सलामत उसके घर पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई समाचार पत्रों के अलावा टीवी चैनलों और न्यूज़ चैनल में भी काम कर चुका है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा के पिता जिम कॉर्बेट में कार्यरत हैं और उन्होंने ही अपनी बेटी के बोलने पर पुलिस में शिकायत की थी। अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी एक नया सीरियल बना रहा है और उसने नाबालिग छात्रा को सीरियल में रोल दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बता दें कि नाबालिग लड़की कक्षा 11वीं की छात्रा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आगे की कार्यवाही चल रही है।