Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड एक बार फिर आपदा से कराह रहा है। चमोली के रैणी गांव में आई जलप्रलय ने चंद पलों के भीतर सैकड़ों लोगों की जिंदगी लील ली। यहां हर दिन सड़े-गले शव मिल रहे हैं, जिनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। आपदा ने कई घरों के इकलौते चिराग बुझा दिए, परिवार का कमाऊ सदस्य छीन लिया। आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के सामने अब कई चुनौतियां हैं। दुख की इस घड़ी में सरकार-प्रशासन इनकी मदद के लिए हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं, अब लॉकडाउन में सच्चे हीरो बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने आपदा में पिता को खोने वाली 4 बच्चियों को गोद लेने का ऐलान किया है। सोनू सूद तपोवन आपदा से पीड़ित परिवार का सहारा बने हैं। उन्होंने टिहरी जिले की दोगी पट्टी के एक पीड़ित परिवार की चार बेटियों को गोद लिया है। चमोली आपदा में मारे गए आलम सिंह की चारों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी अभिनेता सोनू सूद ने अपने कंधों पर ली है।