Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 रही। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों के डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ ही रहा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4:30 बजे के करीब पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, मदकोट और नाचनी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। उत्तराखंड के कई इलाके ऐसे हैं जो भूकंप के लिहाज से जोन नंबर पांच में आते हैं