चमोली त्रासदी: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा का नेक काम..आपदा पीड़ितों के लिए दिए 64 लाख रुपये

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और मशहूर शो आप की अदालत के होस्ट रजत शर्मा ने अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड आपदा के पीड़ित मजदूरों को 64 लाख रुपए की मदद की है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rajat Sharma Chamoli Disaster: Rajat Sharma gave 64 lakh rupees for Chamoli disaster victims
Image: Rajat Sharma gave 64 lakh rupees for Chamoli disaster victims

चमोली: मशहूर पत्रकार रजत शर्मा ने अपना जन्मदिन उत्तराखंड त्रासदी के नाम कर दिया है। उन्होंने अपने 64वें जन्मदिन को अनोखे तरीके से मना कर सभी का दिल जीत लिया है। 7 फरवरी चमोली में आई आपदा ने उत्तराखंड समेत समस्त देश को हिला के रख दिया है और कई बेकसूर लोग इस आपदा का शिकार हुए हैं। इस आपदा में न जाने कितने ही घरों के चिराग बुझ चुके हैं और कितने ही लोग लापता हो रखे हैं जिनका सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। मगर लापता हुए लोगों के परिजन उम्मीद दबाकर बैठे हुए हैं। वहीं इस आपदा के बाद से कई लोगों ने उत्तराखंड की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है और उसको आर्थिक रूप से मदद की है। इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने भी इससे संबंधित एक बड़ा ऐलान किया है जिसके बाद से हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में भूकंप के झटके..घरों से बाहर निकले लोग
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ, मशहूर शो ' आप की अदालत " के होस्ट और मशहूर पत्रकार रजत शर्मा ने अपने 64 वें जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड आपदा के पीड़ित मजदूरों के लिए 64 लाख रुपए की मदद दी है। उन्होंने ट्वीट कर उत्तराखंड आपदा के पीड़ित मजदूरों के लिए इस मदद की घोषणा की है। रजत शर्मा ने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि शास्त्रों में कहा गया है कि अपने लिए तो सब जीते हैं लेकिन जो परोपकार के लिए जिए, जीना उसी को कहते हैं। 'आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत उत्तराखंड के पीड़ित मज़दूरों की है। 64वें जन्मदिन पर मैं उनके लिए 64 लाख रुपए का विनम्र योगदान दे रहा हूं।'


यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नौकरी की तलाश में आया था युवक...अपने ही दोस्त की पत्नी को लेकर फरार
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लिखा है कि ‘मैं रजत शर्मा जी का, उनके द्वारा उत्तराखंड के इस मुश्किल समय में दिए गए अंशदान के लिए, हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ । मैं बाबा केदार से रजत जी के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।’


आपको बता दें कि रजत शर्मा समय-समय पर देश और समाज की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। कोरोना काल में भी जब देश को आर्थिक तौर पर मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी उस समय भी रजत शर्मा ने पीएम के फंड में अपना अहम योगदान दिया था।