उत्तराखंड: श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद कुंभनगरी में अलर्ट, चेकिंग में जुटी पुलिस

श्रीनगर में हुए आतंकी हमले की सूचना मिलते ही हरिद्वार जिला पुलिस अलर्ट हो गई। यहां बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन लेकर घाट पर आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar News: Alert in Haridwar
Image: Alert in Haridwar

हरिद्वार: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के बागत बारजुल्ला में आतंकवादियों ने कल अंधाधुंध गोलियां चलाईं। आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद देशभर की सुरक्षा एजेसियां अलर्ट पर हैं। श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद हरिद्वार जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। हरिद्वार में इस वक्त महाकुंभ चल रहा है। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद हरिद्वार में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों व कुंभ मेला क्षेत्र में चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। शुक्रवार को श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया था। हमले की ये घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर..जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं। हमले के बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एक संदिग्ध भी पकड़ा गया है। वहीं जैसे ही श्रीनगर में हुए आतंकी हमले की सूचना मिली, हरिद्वार जिला पुलिस अलर्ट हो गई। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर लोगों के बैगों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही घाटों पर जाकर जो सामान रखा था उसके बारे में भी पूछताछ की गई। हरिद्वार के घाटों के अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चला। डॉग स्क्वायड ने भी प्लेटफार्मों पर चेकिंग की। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्र में आने वाले होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया। कुंभ मेले के मद्देनजर क्षेत्र में आने वाले हर संदिग्ध पर पुलिस नजर रख रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।