गीत तो सुमधुर है ही, वीडियो भी मजेदार है। वीडियो का निर्देशन कविलांस नेगी ने किया है। अभिनय में पन्नू गुसांई और अंजली नेगी की जोड़ी खूब जंची है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Narendra singh negi new song kanuke nibholu
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंडी लोकसंगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी एक बार फिर शानदार प्रस्तुति लेकर हाजिर हुए हैं। ‘क्वी त् बात होलि’ के बाद उनका नया गीत ‘कनुक्वे निभौलु’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गीत ने आते ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है। चांदनी एंटरप्राइजेज की इस नई प्रस्तुति को जमकर सराहा जा रहा है। ‘कनुक्वे निभौलु’ कहने को प्रेम गीत है, लेकिन इस गीत में आपको जीवन का हर रस माधुर्य मिलेगा। किसी युवा के रिलेशनशिप और काम के बीच बैलेंस बनाए रखने के संघर्ष को इस गीत के जरिए बखूबी समझा जा सकता है। गीत के निर्माता नरेंद्र टोलिया हैं। गीत को लिखने से लेकर गाने तक की हर जिम्मेदारी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने निभाई है। उत्तराखंडी लोक संगीत और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी एक दूसरे के पर्याय हैं। उनकी गिनती उत्तराखंड के लीजेंड्स में होती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भयानक सैलाब ला सकता है ये ग्लेशियर..यहां जमा है तबाही का मलबा
पलायन, बुजुर्गों का दर्द, पहाड़ की पीड़ा और यहां के लोकजीवन के ऐसे तमाम अनछुए पहलुओं को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से जनता के सामने रखा। 71 साल की उम्र में भी वो युवाओं को उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके गीतों को लाखों-करोड़ों बार देखा गया, सराहा गया। पहाड़ के लोग उनके गीतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि ‘कनुक्वे निभौलु’ रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया। गीत तो सुमधुर है ही, वीडियो भी मजेदार है। वीडियो का निर्देशन कविलांस नेगी ने किया है। अभिनय में पन्नू गुसांई और अंजली नेगी की जोड़ी खूब जंची है। दोनों ने अपनी शानदार एक्टिंग से गीत में जान डाल दी। समन्या प्रोडक्शन की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं। अगर आपने अब तक ये गीत नहीं देखा है, तो जरूर देख लें। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो