उत्तराखंड: नशे के लिए पैसे नहीं दिए..हैवान पति ने पत्नी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया

नशे करने के लिए पैसे मांगने पर पत्नी द्वारा मना करने के बाद नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया और उसको जख्मी कर दिया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haridwar news: Husband beat his wife in haridwar
Image: Husband beat his wife in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की से पारिवारिक संबंधों और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रूड़की में एक व्यक्ति के ऊपर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। चावमंडी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ इस हद तक मारपीट की, कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी पीड़िता को घायल अवस्था में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि पीड़िता घरों में काम करती है और मुश्किल से अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। वहीं उसका पति भी नशे का आदी है और आए दिन अपनी बीवी से नशे के लिए पैसों की मांग करता रहता है

यह भी पढ़ें - चमोली आपदा: अब तक 67 लाश बरामद,139 लोग लापता..टूटने लगी उम्मीदें
चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त जानकारी देते हैं। पीड़िता शिवानी अपने पति बालेंद्र के साथ और अपने बच्चों के साथ रुड़की के चावमंडी इलाके में रहती है। शिवानी घरों में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं और अपने बच्चों को भी पाल रही है। उसका पति बालेंद्र नशे का आदी है और वह कोई काम भी नहीं करता। वह आए दिन शिवानी से नशे के लिए पैसों की मांग करता रहता है। शिवानी बेहद मुश्किल से अपना घर चलाती है मगर उसके बावजूद भी उसका पति उसकी परेशानियों को समझे बिना उससे नशे के लिए पैसे मांगता रहता है। बीते शनिवार को भी उसने शिवानी से देर रात नशे के लिए पैसे मांगे। जब शिवानी ने उसको पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उसके साथ काफी मारपीट की और इस हद तक बेरहमी से उसको मारा कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जब मामला बढ़ा तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और शिवानी को उसके पति के चंगुल से छुड़ाया। बता दें कि शिवानी को काफी गंभीर चोटें आई थीं जिसके बाद उसको सिविल लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।