Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: चमोली में आई जलप्रलय कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गई। इस आपदा में जिन लोगों ने अपने लाडलों को खो दिया, उनमें 50 साल की भवानी देवी भी शामिल हैं। भवानी देवी का बेटा चमोली में आई आपदा के बाद से लापता है। बेटे के लापता होने के बाद भवानी देवी सदमे में है। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले साल भवानी देवी के पति का निधन हो गया था, और अब बड़ा बेटा लापता है। भवानी देवी चाईं गांव की रहने वाली हैं। कुछ साल पहले उनका मकान टूट गया था। तब से भवानी देवी का परिवार पंचायत भवन में रह रहा है। पिछले साल उनके पति का भी निधन गया। पिता की मौत के बाद उनका बड़ा बेटा साजन पंवार तपोवन जल विद्युत परियोजना में काम करने लगा। साजन की नौकरी लगने के बाद परिवार ने धीरे-धीरे घर बनाने का काम भी शुरू कर दिया था। परिवार जल्द ही पंचायत भवन से निकलकर अपने घर में जाने के सपने देख रहा था, लेकिन 7 फरवरी को आई जलप्रलय इन सपनों और उम्मीदों को भी अपने साथ बहा ले गई। आगे पढ़िए