Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले के तपोवन में आई आपदा को 15 दिन से भी अधिक बीत चुके हैं। 7 फरवरी से चमोली जिले में राहत बचाव कार्य अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस आपदा ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं। कई लोग लापता हो रखे हैं जिनका पता नहीं लग पाया है। उनके परिजनों को उम्मीद है कि वे लौट आएंगे मगर अब तक उनका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है जिसके बाद आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार लापता व्यक्तियों की मृत्यु प्रमाण पत्र तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृत्यु का पंजीकरण अधिनियम के अधीन मृत्यु होने से संबंधित स्थान पर किया जाएगा।