उत्तराखंड: 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..3 मार्च से करवट बदलेगा मौसम

तीन मार्च से पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Snowfall expected in 4 districts of Uttarakhand
Image: Snowfall expected in 4 districts of Uttarakhand

चमोली: मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। फरवरी को आमतौर पर सर्दी का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार फरवरी में चढ़ते पारे ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मार्च की शुरुआत होने के साथ ही झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में बादल एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। तीन मार्च से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में कमी आएगी। तीन मार्च से पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी जिलों में भी तापमान में कमी देखने को मिलेगी। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नदी किनारे मिला गुलदार का शव, खीराकोट गांव में दहशत
रविवार को दून शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं बेचैनी बढ़ा देती हैं। भराड़ीसैंण में भी रविवार को मौसम साफ रहा। यहां बजट सत्र में हिस्सा लेने आए ज्यादातर मंत्री, विधायक और अधिकारी हाफ स्वेटर और जैकेट में दिखे, लेकिन शाम होते-होते सबके गर्म कपड़े अटैचियों से बाहर निकल आए। यहां शाम ढलते ही कंपकंपी छूटने लगती है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। बदलते मौसम में डॉक्टर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में खान-पान के साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। गर्म कपड़ों से अचानक दूरी न बनाएं। तेजी से बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। योग का सहारा लें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।