उत्तराखंड: चालक को पड़ा मिर्गी का दौरा, बिन ड्राइवर चलता रहा ऑटो..सवारियों के होश उड़े

मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद ऑटो चालक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा, लेकिन ऑटो आगे बढ़ता चला गया। अगर सीपीयू कर्मियों ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो जाता।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar cpu: Auto driver suffered epileptic seizures in Haridwar
Image: Auto driver suffered epileptic seizures in Haridwar

हरिद्वार: सोशल मीडिया के दौर में अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई वीडियो हमें भीतर तक झकझोर देते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो इंसानियत पर हमारा भरोसा और मजबूत कर देते हैं। हाल में धर्मनगरी हरिद्वार में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां से आए एक वीडियो ने हमें खाकी में मौजूद इंसानियत के चेहरे से रूबरू कराया। घटना शहर के बीच स्थित शिवालिक नगर की है। जहां ऑटो चलाते वक्त एक ऑटो चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिस वक्त ये हुआ, उस वक्त ऑटो में सवारियां भी बैठी हुई थीं। दौरा पड़ते ही ऑटो ड्राइवर बुरी तरह तड़पने लगा। वो बेसुध होकर ऑटो से नीचे गिर गया, लेकिन ऑटो सड़क पर आगे बढ़ता गया। ये देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच सीपीयू कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह ऑटो को रोक दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शराब के लिए पैसे नहीं मिले, नशेड़ी बाप ने बेटी पर पेट्रोल छि़ड़का..लगाई आग
ऑटो के रुकने के बाद कहीं जाकर सवारियों की जान में जान आई। इस तरह सीपीयू के जवानों ने ऑटो रोक कर सवारियों की जान बचाई। यही नहीं घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीपीयू कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। वीडियो हरिद्वार के शिवालिक नगर का बताया जा रहा है। यहां ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद ऑटो सड़क पर बिना ड्राइवर के आगे बढ़ रहा था। ऑटो में बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद सीपीयू के जवानों ने किसी तरह ऑटो को रोका और यात्रियों की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर पुलिस के जवानों के काम की खूब तारीफ हो रही है, लोग सीपीयू कर्मियों को सैल्यूट कर रहे हैं।