गढ़वाल: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन...पुलिस ने गोल्डन आवर में किया सराहनीय काम

पुलिस को सूचना 7:30 बजे मिली और 8:10 पर घायल 108 से रवाना किया गया। रिस्पांस टाइम पुलिस का सबसे सही रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Police work in Golden Hour in Pauri Garhwal
Image: Police work in Golden Hour in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली में आज सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को एक हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि एक वाहन पिकअप महिंद्रा कोटद्वार से पौड़ी की ओर आ रहा था। इस बीच मल्ली सतपुली के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा था। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल मोके पर पहुचकर कड़ी मशक्कत कर चालक को रेस्क्यू किया गया। तुरंत ही प्राथमिक उपचार हेतु 108 के द्वारा चालक को सतपुली भेज दिया गया। खुशी की बात है कि पुलिस ने क्विक रेस्पॉन्स कर गोल्डन आवर में चालक की जान बचा ली। चालक का नाम रोहित घिल्डियाल है। दुर्घटना के मामले में शुरुआती 1 घण्टा गोल्डन आवर कहलाता है, जो सबसे महत्वपूर्ण होता है। पुलिस को सूचना 7:30 बजे मिली और 8:10 पर घायल 108 से रवाना किया गया। रिस्पांस टाइम पुलिस का सबसे सही रहा है। इसके लिए पुलिस बल व थाना अध्यक्ष का धन्यवाद अदा किया गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कल से करवट बदलेगा मौसम..4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट