Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। हाल ही में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में खुदकुशी का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया था जहां पर एक महिला और एक पुरुष का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। तब से यह गुत्थी बनी हुई थी। यह लाशें किसकी हैं और किस कारण से दोनों ने आत्महत्या की है जैसे तमाम सवाल उठ रहे थे और पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही थी। अब सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं और खुदखुशी की यह पहेली भी सुलझ चुकी है। बता दें कि दोनों की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी मे रह रहे देवर और भाभी के रूप में हुई है। प्रेम संबंधों के चलते दोनों परिवारों के बीच में विवाद बना हुआ था। मृतक महिला विधवा की और देवर शादीशुदा था जिसके कारण 10 दिन पहले उन दोनों ने हरिद्वार आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक बीते रविवार की रात को उत्तरी हरिद्वार में भीमगोड़ा के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे और उन्होंने पास ही में दुर्गंध आने पर अपने परिवार वालों को इस बात की सूचना दी। उनके परिवार वालों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कर्मचारियों को इस बात की सूचना दी। जब कर्मचारियों ने जंगल में 200 मीटर अंदर जाकर देखा तो उनको पेड़ पर युवक और युवती के लटके हुए शव मिले। आगे पढ़िए