Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर है। पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास आधी रात को अनजान शख्स ने उत्पात मचा दिया। बताया जा रहा है कि उसने कॉलेज के पास खड़ी कांग्रेस नेता की कार के शीशे तोड़ दिए। ये ही नहीं, उस शख्स ने कॉलेज के एमएलटी भवन के शीशे भी तोड़े। पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो मौका-मुआयना किया गया। खबर है कि तब तक वो अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग चुका था। कॉलेज के पास ही छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता विवेक तिवारी का रेस्टोरेंट है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक अज्ञात युवक ने विवेक तिवारी की कार के शीशे तोड़ दिए। वहां से गुजर रही एक कार पर भी पथराव किया गया और शीशे तोड़े गए। शीशे तोड़े जाने की आवाज सुनकर विवेक तिवारी रेस्टोरेंट से बाहर आए और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पास मेंं ही राजकीय महाविद्यालय एमएलटी भवन के अंदर शीशे टूटने की आवाज आई। जैसे ही पुलिस और कुछ लोग कॉलेज कैंपस के अंदर गए, तब तक वो अज्ञात व्यक्ति भाग चुका था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे दिखाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में लगी आग..मौके पर मची अफरा-तफरी