Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव खाली प्लॉट में पड़ा था और उसके साथ उसका प्लेसेंटा भी है। जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो सभी के होश उड़ गए। तुरंत ही पुलिस को इस बात की खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हरिद्वार में 1 दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। इस मामले में बच्चे के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है ताकि वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस को बच्चे के माता-पिता और परिजनों की तलाश है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हरिद्वार में जंगल से एक लावारिस बच्ची मिली थी। उसके माता-पिता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अनजान शख्स ने तोड़े कांग्रेस नेता की कार के शीशे..कॉलेज में भी तोड़फोड़