Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: राजनीतिक शुचिता की बात करने वाली वाली बीजेपी के दो नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन्होंने प्रदेश सरकार में दायित्वधारी बनवाने के नाम पर एक शख्स से 30 लाख रुपये हड़पे। मंसूबे पूरे न होने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों बीजेपी नेताओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। चलिए पूरा मामला बताते हैं। हरिद्वार के शिवालिकनगर रानीपुर में उद्योगपति कौशल कुमार मिश्रा अपने परिवार संग रहते हैं। 4 दिन पहले उन्होंने रानीपुर कोतवाली में दो बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ढाई साल पहले उनकी मुलाकात नारसन खुर्द में रहने वाले दो भाईयों अवनीश और रजनीश कौशिक से हुई थी। दोनों भाई बीजेपी नेता हैं। आरोपी अवनीश ने बताया कि वो उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विकास बोर्ड में सदस्य है। आगे पढ़िए