Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: सतपुली : आज नगर पंचायत सतपुली की नयार नदी पर बन रहे सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार का मुआयना करने उपजिलाअधिकारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे l मौके पर उनके द्वारा अधिकारियों से कई प्रश्न किए गए l शिकायतकर्ता के द्वारा उपजिलाधिकारी को जो सूचना दी गई थी उस सूचना के अनुसार सुरक्षा दीवार तो लगभग ठीक ही बन रही है, लेकिन जो उसमें खनन किया जा रहा है वह गैरकानूनी है l इस खनन में 2 पोकलेन मशीन व दो जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है..प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यहां पर ट्रक डंपर भी चल रहे हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सुरक्षा दीवार के नाम पर अवैध खनन भी किया जा रहा है l प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर भी पोकलेन मशीन वहीं पर खड़ी थी तथा डंपर गायब थे l इस मामले में उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कार्यदाई संस्था व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश दिया कि वह कल तक पोकलेन व जेसीबी आदि मशीनों की परमिशन कार्यालय में उपलब्ध करवाएं, अन्यथा इस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी l
यह भी पढ़ें - पहाड़ में आदमखोर गुलदार का खात्मा..सिरोली और बजेत गांव में दो महिलाओँ को मारा था