Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अपनी सुरीली आवाज से सबका मन मोहने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल को आखिर कौन नहीं जानता। मशहूर सिंगर और उत्तराखंड के मूल निवासी जुबिन नौटियाल ने चमोली आपदा के लिए 15 लाख की राशि मुख्यमंत्री को सौंपी है। जुबिन नौटियाल ने अपने प्रयासों से यह राशि जुटाई है। उन्होंने अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर यह राशि एकत्रित कर चमोली आपदा के नाम कर दी है। इस नेक काम के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जुबिन नौटियाल का आभार व्यक्त किया है। चमोली आपदा को आए तकरीबन एक महीना बीतने वाला है और उत्तराखंड अब तक चमोली आपदा के नुकसान की भरपाई करने में जुटा हुआ है। चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में आई भीषण आपदा से पूरा देश स्तब्ध था। सैकड़ों लोगों के घरों के चिराग इस आपदा में बुझ गए हैं। अब भी कई लोग लापता हैं। उनको ढूंढने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं इस मुश्किल दौर में उत्तराखंड की तरफ कई लोगों ने हाथ बढ़ाया। कई दिग्गज कलाकारों ने उत्तराखंड के दर्द को समझा और उत्तराखंड को आर्थिक रूप से मदद की। आगे पढ़िए