Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: कोरोना काल में बड़े आयोजन कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार विशेष गाइडलाइन तैयार कर रही है, ताकि कोरोना संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके। कुछ दिन पहले हरिद्वार महाकुंभ के लिए एसओपी जारी की गई और अब राज्य सरकार चारधाम यात्रा के लिए एसओपी तैयार कर रही है। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड सरकार की एसओपी का पालन करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए समयानुसार एसओपी बनाई जाएगी। एसओपी तैयार करते वक्त वर्तमान परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा। उसी के अनुसार एसओपी तैयार की जाएगी। हालांकि इस वक्त सरकार का पूरा फोकस हरिद्वार महाकुंभ पर है। महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।