Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: नैनीताल के रामनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक बुरी खबर सामने आई है। टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज में हाल ही में एक 15 वर्षीय हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। हादसे के बाद से ही टाइगर रिजर्व के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी चिंता में आ रखे हैं। कॉर्बेट के उच्चाधिकारी हाथी की मृत्यु पर बोलने से कतरा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि हाथी की मृत्यु आखिर क्यों हुई है और संबंधित अधिकारी हाथी की मृत्यु पर कुछ भी क्यों नहीं बोल रहे हैं। इस पूरी घटना के बाद से यह कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं हाथी की मौत की सूचना पर कॉर्बेट प्रशासन की टीम एवं पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच शुरू की। कॉर्बेट के उच्चाधिकारी हाथी की मृत्यु पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि हाथी लंबे समय से बीमार चल रहा था इसलिए उसकी मृत्यु हुई है।