Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चम्पावत: चंपावत जिले में मामूली बात को लेकर बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जो कि जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। खूनी संघर्ष के दौरान पूर्व फौजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में घटना के तार शराब तस्करी से जुड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना लोहाघाट की है। जहां लोहाघाट-बाराकोट मोटर मार्ग पर स्थित प्रेमनगर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर में रहने वाले राकेश कुमार चौधरी और अजय देऊपा उर्फ गोलू का पास में ही रहने वाले बबलूनाथ गोस्वामी और उसके पूर्व फौजी पिता 72 वर्षीय प्रेमनाथ के साथ विवाद हो गया था।