Nainital Crime: ओखलकांडा में शराब के नशे में पति पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी फरार है, पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Husband Allegedly Kills Wife After Drunken Fight
देहरादून: जनपद नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Husband Allegedly Kills Wife After Drunken Fight, Flees
पुलिस के अनुसार, ओखलकांडा निवासी 36 वर्षीय भीम सिंह उर्फ मोनू 21 अगस्त की रात मजदूरी करने के बाद घर पहुंचा था। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय पत्नी डिंकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद भीम सिंह ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि डिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।
बेटे ने पड़ोसियों को बताया- मां सुबह से नहीं उठी
घटना का पता तब चला जब मृतका के बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि उसकी मां सुबह से उठ नहीं रही है। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर खनस्यूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने 22 अगस्त को घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित
मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पंपलेट भी तैयार किए हैं और उनका प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि उसके बारे में जानकारी जुटाई जा सके। एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
चार छोटे बच्चों को छोड़ गई डिंकी देवी
इस घटना ने परिवार और पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। डिंकी देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, भीम सिंह मजदूरी करता था और शराब का आदी बताया जाता है। वह दो भाइयों में छोटा है। उसके बड़े भाई सोनू दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। बताया गया कि दोनों भाइयों के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था और उनका पालन-पोषण उनके मामा ने किया था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस का पूरा ध्यान आरोपी को गिरफ्तार करने पर है। संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ पुलिस अन्य माध्यमों से भी उसकी तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।