उत्तराखंड: बच्चे को गाड़ी में छोड़कर नहर में कूदी महिला..दो युवकों ने जान पर खेलकर बचाया

महिला ने खुदकुशी की कोशश की। इस दौरान महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया था।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar News: Woman jumps into Gangahar in Haridwar
Image: Woman jumps into Gangahar in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हरिद्वार जिले से है, जहां एक महिला ने खुदकुशी की कोशश की। इस दौरान महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया था। जैसे ही महिला ने नहर में छलांग लगाई, तो मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को नहर से बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस को भी इस बात की खबर की। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर है कि महिला रुड़की के लंढौरा की रहने वाली है। पुलिस द्वारा इस मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ पर पता चल रहा है कि महिला ने गृह क्लेश के चलते गंग नहर में छलांग लगाई थी। महिला के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस में 2 हजार कांन्टेबलों की भर्ती..DGP ने दी खुपशखबरी