Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन राज्य से सड़क दुर्घटनाओं की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। आज गढ़वाल के श्रीनगर में भी एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बता दें कि युवक धारी देवी अपने बाइक से दोस्त के साथ घूमने आया हुआ था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। घटना डूंगरीपंथ के पास की बताई जा रही है, जहां पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक धारी देवी घूमने गए थे और वापसी के दौरान यह दुर्घटना घट गई। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है। घटना के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरे घायल का हायर सेंटर एम्स में इलाज चल रहा है। आगे पढ़िए