उत्तराखंड: अब इस दिन होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा..हो गया तारीख का ऐलान

अब ये परीक्षा 28 मार्च को लैंसडौन में होगी। लिखित परीक्षा भवानी दत्त जोशी ग्राउंड और बीआरओ ग्राउंड में होगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Army recruitment uttarakhand: Army recruitment exam to be held on March 28 in Uttarakhand
Image: Army recruitment exam to be held on March 28 in Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले पेपर लीक होने के कारण सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द किया गया था। अब ये परीक्षा 28 मार्च को लैंसडौन में होगी। लिखित परीक्षा भवानी दत्त जोशी ग्राउंड और बीआरओ ग्राउंड में होगी। आपको बता दें कि 28 फरवरी को लैंसडौन में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा अंतिम पलों में रद कर दी गई थी। इस कारण परीक्षा देने के लिए छात्रों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई छात्रों ने इस परीक्षा के अचानक रद्द होने पर नाराजगी भी जताई थी। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सेना की जीडी पद के लिए लिखित परीक्षा को रद्द किए जाने का कारण तकनीकी बताया गया था। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के भर्ती निदेशक कर्नल विनीत बाजपाई ने बताया की रद्द की गई लिखित परीक्षा 28 मार्च को लैंसडौन के भवानी दत्त जोशी ग्राउंड और बीआरओ ग्राउंड में आयोजित की गई है। जिसके लिए 22 मार्च से 24 मार्च तक एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीदवारों से 27 मार्च की रात्रि 12 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करने को कहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट..अगले 24 घंटे 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट