Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है।ठंड बढ़ गई है और लोगों ने गर्म कपड़े एक बार फिर से निकाल लिए हैं। मार्च के महीने में हो रही इस बर्फबारी के अभी थमने की उम्मीद नहीं है। अभी भी आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहेगा। इससे ठंड में और भी ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। बदरीनाथ में सात इंच और औली में चार इंच ताजी बर्फ जमी है। उधर केदारनाथ में करीब चार इंच बर्फ जमा है। खबर है कि हेमकुंड साहिब में भी करीब एक फुट बर्फ जमी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार को भी राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। आगे देखिए अलग अलग जगहों की तस्वीरें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में थमा सियासी तूफान, त्रिवेंद्र ही बने रहेंगे सीएम..जानिए अब तक की अपडेट