Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से एक नाबालिग को आजाद कराया। दोनों आरोपी घर में नाबालिग से देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने नाबालिग को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है। मामला रुद्रपुर का है। यहां सोमवार देर रात ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को सूचना मिली थी कि हंस विहार कॉलोनी फेस-1 के एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। घर के आस-पास रहने वाले लोगों ने भी यहां संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना पुलिस को दी थी।