गुमशुदगी के 20 दिन बाद पुलिस महिला को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार ले आई, यहां उसके परिजनों को भी थाने बुलाया, लेकिन परिजनों के थाने पहुंचते ही महिला ने नया ड्रामा शुरू कर दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Women ran away with lover in haridwar
हरिद्वार: कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन इतना भी अंधा नहीं होता कि किसी को अपनी गृहस्थी और चार मासूम बच्चे भी न दिखाई दें। अब हरिद्वार में ही देख लें, यहां एक महिला अपने पति और 4 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। पत्नी की गुमशुदगी के बाद पति थाने के चक्कर लगाता रहा। 20 दिन बाद पुलिस आखिरकार महिला तक पहुंची और सोमवार को उसे मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। हालांकि महिला को अपने साथ ले जाने वाला युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस महिला को किसी तरह मुजफ्फरनगर से हरिद्वार ले आई। यहां उसके परिजनों को भी थाने बुलाया, लेकिन महिला ने यहां भी ड्रामा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड CM बनते ही तीरथ सिंह रावत की पहली प्रतिक्रिया, त्रिवेन्द्र रावत के लिए कही बड़ी बातें
महिला ने पुलिस के सामने साफतौर पर कह दिया कि वो पति के साथ नहीं जाएगी। उसे प्रेमी के संग ही रहना है। मामला रुड़की क्षेत्र का है। यहां लंढौरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर घंटों बातें किया करते थे। बात आगे बढ़ी तो दोनों ने साथ में जीने-मरने की ठान ली। 20 दिन पहले विवाहिता ने प्रेमी के लिए अपने पति और 4 बच्चों को छोड़ दिया। वो प्रेमी युवक के साथ घर से फरार हो गई। परेशान पति कई दिन तक थाने के चक्कर काटता रहा, इस बीच पुलिस को महिला के मुजफ्फरनगर में होने की सूचना मिली।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक बार फिर पौड़ी गढ़वाल के खाते में गई CM की कुर्सी..पढ़िए दिलचस्प तथ्य
पुलिस वहां पहुंची और महिला को अपने साथ रुड़की ले आई। महिला के परिजनों को भी थाने बुला लिया, लेकिन महिला ने थाने में भी हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। उसने पति संग जाने से साफ इनकार कर दिया। परिजन और पुलिसवाले महिला को समझाते रहे, उसे बच्चों का वास्ता भी दिया, लेकिन महिला प्रेमी संग रहने की बात पर अड़ी रही। बाद में वो अपने प्रेमी के पास लौट गई। पत्नी को घर ले जाने आए पति और उसके परिजनों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ जाने की इच्छुक नहीं थी। वो अपने प्रेमी के पास वापस चली गई है।