Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: मार्च का महीना शुरू होने के बाद से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज दिन-ब-दिन बदलता नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बरसात और बर्फबारी के आसार जताए थे। मार्च की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह ही मौसम विभाग में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बर्फबारी और बरसात को देखते हुए कहीं-कहीं येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं अन्य जिलों में भी पिछले कुछ दिनों से आंशिक रूप से बादल छा रखे हैं। आज एक बार फिर से मौसम विभाग केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम बिगड़ सकता है और इस वजह से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 5 जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं।