उत्तराखंड: विधायक चैंपियन का एक और ऑडियो वायरल..कहा-जमीन में गाड़ दूंगा

खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके पूर्व मुनीम संजय अग्रवाल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे संजय को गालियां दे रहे हैं और जमीन में गाड़ देने की बात कर रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Khanpur mla champion: Uttarakhand mla champion audio viral
Image: Uttarakhand mla champion audio viral

हरिद्वार: तो लीजिए एक बार फिर से खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी बदतमीजी और खराब रवैए के चलते चर्चाओं का विषय बन चुके हैं। इससे पहले भी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विवादों में आए थे जब उनकी एक गाली-गलौज वाली वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वे मां-बहन की गालियां देते हुए पाए गए थे। उसके बाद उन्होंने सब से माफी मांगी और यह वादा किया कि वे ऐसी हरकत फिर नहीं करेंगे। मगर वे अपनी इन हरकतों से बाज आते नहीं दिखाई दे रहे हैं और एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। और अब की बार उनका एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अपने पूर्व मुनीम संजय अग्रवाल को फोन पर गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पिछले साल ही जा सकती थी त्रिवेंद्र की कुर्सी..कोरोना ने बचा लिया
यह साफ सुना जा सकता है कि संजय अग्रवाल उनसे बात जानने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चैंपियन फोन पर लगातार गालियां और धमकी दे रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।चलिए अब आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं।एक खबर के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही संजय अग्रवाल ने विधायक कुंवर सिंह चैंपियन पर उनके घर से उनका अपहरण करने और संपत्ति के कागजात पर जबरदस्ती साइन करवाने का आरोप लगाया था और संजय ने यह बात पुलिस तक पहुंचाई और पुलिस को तहरीर देकर चैंपियन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। संजय अग्रवाल के इन गंभीर आरोपों के बाद चैंपियन ने प्रेस वार्ता कर आरोपों को झूठा बताया और उन्होंने कहा कि उन्होंने संजय अग्रवाल को किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मूछें हों तो ठाकुर राम सिंह जैसी, जानिए उनकी 22 फीट लंबी मूंछों का राज
कुंवर चैंपियन के इस झूठ से पर्दा तब उठा जब उनके और संजय अग्रवाल की बातचीत के ऑडियो का खुलासा हुआ और इस ऑडियो में चैंपियन, संजय अग्रवाल को गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं। इस ऑडियो में यह साफ सुना जा सकता है कि चैंपियन संजय अग्रवाल को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं और जमीन में गाड़ देने की बात कर रहे हैं। संजय अग्रवाल, चैंपियन से अपना कसूर पूछ रहे हैं लेकिन चैंपियन संजय अग्रवाल को जमीन में गाड़ देने तक की धमकी दे रहे हैं। अब संजय अग्रवाल ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं जब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से ऑडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ऑडियो सही है लेकिन यह पिछले साल का ऑडियो है और उन्होंने कहा कि संजय उनके विरोधियों से मिल गए हैं और अब उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने संजय अग्रवाल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि संजय उनको फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।