Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में इन दिनों महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है और नागा सन्यासी इन दिनों हरिद्वार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बड़ी संख्या में हरिद्वार में नागा सन्यासी देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि नागा सन्यासियों को आदि गुरु शंकराचार्य ने धर्म की रक्षा के लिए सन्यास की दीक्षा दी थी और इसी दीक्षा का प्रदर्शन यह नागा सन्यासी कुंभ में करते हैं। हरिद्वार में आजकल बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है और कुंभ मेले के कारण माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मगर इसी बीच हरिद्वार के कुंभ मेले में एक नागा सन्यासी का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। जी हां, यहां पर एक नागा सन्यासी की एक साधु से मामूली कहासुनी हो गई जिसके बात सन्यासी ने साधु को बेरहमी से पीट दिया। घटना हर की पैड़ी के समीप मेला नियंत्रण भवन के पास की बताई जा रही है, जहां पर एक नागा सन्यासी ने एक साधु को बड़ी ही बेरहमी से पीटा। आश्चर्य की बात यह है कि वहां से गुजर रहे लोगों ने भी साधु को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया जबकि उनमें से अधिकांश तमाशबीन बनकर इस पूरे घटना की वीडियो बनाने में लगे रहे। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब नागा सन्यासी साधु को बेरहमी से पीट रहा था तब वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद क्यों नहीं था।