Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चियां न तो घर पर सुरक्षित हैं न बाहर। अब नैनीताल में ही देख लें। यहां एक शख्स ने पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी संग दुराचार किया। पीड़ित किशोरी के चाचा ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची 14 साल की है। वो हल्द्वानी स्थित टीपीनगर क्षेत्र में परिवार संग रहती है। खबर है कि पीड़ित बच्ची की मां की साल 2013 में मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी पिता पर आ गई। पिता पर बच्ची की देखभाल का जिम्मा था, उसका भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, लेकिन अपराधी प्रवृत्ति के पिता की बेटी पर ही नीयत खराब हो गई। वो बच्ची पर बुरी निगाह रखने लगा।