शाबाश: पौड़ी गढ़वाल के इन होनहारों को बधाई दें..IIT-JAM परीक्षा में देशभर में बजाया डंका

आईआईटी जैम के परिणाम में श्रीनगर के छात्रों ने जीत का डंका बजा दिया है और श्रीनगर के कई होनहार युवाओं का आईआईटी जैम की परीक्षा के परिणाम में दबदबा रहा।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Vishwas Nautiyal IIT: Vishwas Nautiyal Mahima Ghildiyal of Srinagar Garhwal qualified IIT
Image: Vishwas Nautiyal Mahima Ghildiyal of Srinagar Garhwal qualified IIT

श्रीनगर गढ़वाल: हाल ही में आईआईटी जैम के परिणाम निकले और उत्तराखंड के कई महत्वाकांक्षी और होनहार युवाओं ने आईआईटी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वैसे तो कई छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है मगर आईआईटी जैम के परिणाम में श्रीनगर के होनहार बच्चों ने बाजी मार ली है। श्रीनगर के कई छात्रों में आईआईटी जैम की परीक्षा में जीत का डंका बजा दिया है। जी हां, आईआईटी जैम के परिणाम में श्रीनगर के छात्रों की धूम रही है। श्रीनगर के विश्वास नौटियाल ने ऑल इंडिया पर 13वीं रैंक हासिल की है। चौरास की महिमा घिल्डियाल को ऑल इंडिया पर 15 वीं रैंक मिली है। नितिन चमोला को ऑल इंडिया पर मिला 143वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं श्रीनगर के क्षितिज बहुगुणा को ऑल इंडिया पर 179 वां स्थान प्राप्त हुआ है। श्रीनगर के रितेश पांडेय को भी ऑल इंडिया पर 526वां रैंक मिला है। आईआईटी जैम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएससी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा है जो कि हर साल आयोजित की जाती है और देश के कई विद्यार्थी इस परीक्षा को देते हैं। आईआईटी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जैम परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन एमएससी, संयुक्त एमएससी पीएचडी, और एमएससी पीएचडी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा है और इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जो अंक प्राप्त होते हैं उनके आधार पर आईआईटी और आईआईएम में प्रवेश प्रदान किया जाता है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के अभिषेक का हुनर देखिए, अपने डांस से बड़े-बड़ों को कर दिया फेल..वायरल हुआ वीडियो