उत्तराखंड में आज 3 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, 40 Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने एक बार फिर से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने तीन जिलों में आज बरसात की संभावना जताई है। जानिए मौसम का ताजा हाल-
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Meteorological Department: Yellow alert in three districts of Uttarakhand
Image: Yellow alert in three districts of Uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड में मौसम तेजी से अपने तेवर बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर भी लगातार जारी है और उस वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है और तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। इससे पहले भी उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बरसात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। कल भी उत्तराखंड के 8 जिलों में मौसम विभाग ने बरसात की संभावना जताई थी। उत्तराखंड के चारों धाम में मौसम तेजी से खराब हो रहा है।केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी हिमपात हो रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने एक बार फिर से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना-02, होली-कुंभ को लेकर उठाए जाएंगे कड़े कदम..सरकार ने दिए संकेत
जी हां, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन जिलों में आज बरसात की संभावना जताई है। चलिए जानते हैं वे 3 जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग ने बरसात की संभावना जताई है। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जनपदों में आज कहीं-कहीं बरसात होगी और बरसात के साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने भी संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। केवल इतना ही नहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झौंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को संभाल कर रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लोगों को सावधान रहने की अपील की है।