गढ़वाल में युवती को गैंगरेप के बाद बेरहमी से पीटा..फिर भी बेखौफ घूम रहे हैं हैवान

पीड़ित ने राजस्व पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ 4 दिन पहले केस दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Gang rape victim beaten up in Pauri Garhwal
Image: Gang rape victim beaten up in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शहरों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी महिलाओं संग दरिंदगी के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी का है। यहां दो लोगों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। पिछले दिनों आरोपियों के परिजनों ने युवती को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के बाद पीड़ित खुद अस्पताल पहुंची और मीडियाकर्मियों को आपबीती सुनाई। पीड़ित युवती पौड़ी के एक गांव की रहने वाली है। 20 मार्च को वह गांव से बाजार जा रही थी। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों में से एक युवक सेना में कार्यरत है। पीड़ित ने बताया कि उसने 21 मार्च को राजस्व पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ट्रक ने स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, 17 साल के लड़के की मौत..2 युवतियां घायल
बुधवार को आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित को अपने घर बुलाया और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिस वजह से युवती के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने राजस्व पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के 4 दिन बाद भी राजस्व पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, आरोपी अब भी आजाद घूम रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित के पक्ष में आवाज नहीं उठाई। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं राजस्व पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।