Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: अगर आप भी अपनी दौड़ती और भागती जिंदगी से परेशान हो चुके हैं और कुछ समय के लिए एकांत में दिन बिताना चाहते हैं तो पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में स्थित ईको पार्क वही जगह है जिसकी आपको तलाश है। प्रकृति की गोद में बसा हुआ यह ईको पार्क छुट्टियां बिताने के लिए शानदार जगह है और अब इस ईको पार्क के अंदर पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए 10 आधुनिक हटों का भी निर्माण किया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में स्थित धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग की ओर से एक बेहद सराहनीय और अनोखी पहल की गई है। पहाड़ों पर बढ़ती बेरोजगारी और पलायन को रोकने के लिए वन विभाग ने धारचूला और मुनस्यारी के पातलथौड़ के 30 हेक्टेयर क्षेत्र में ईको पार्क का निर्माण किया है। ईको पार्क के अंदर पर्यटकों के रुकने के लिए 10 आधुनिक हटों का भी निर्माण किया गया है। यह आम हट नहीं हैं। यह हट आपदा रोधी हैं और उत्तराखंड ही पूरे देश में एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर ऐसे आपदा रोधी आधुनिक हट मौजूद हैं। जी हां, ईको पार्क के अंदर पर्यटकों को लुभाने के लिए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आपदा रोधी आधुनिक हटों का निर्माण किया गया है।