Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से सड़क दुर्घटना की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल में सेना की भर्ती में जा रहे युवाओं से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 11 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि सभी युवक सेना की भर्ती में जा रहे थे। घटना बीते शनिवार की रात को हुई। जयहरीखाल-लैंसडाउन मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। वाहन में सवार सभी युवक सेना भर्ती रैली के लिए जा रहे थे और अचानक से वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। घटना में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 11 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं..घटना के बाद वहां पर कोहराम मच गया और आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। लैंसडौन के कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स गाड़ी खाई में गिर कर एक पेड़ पर अटक गई।