उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर बोलेरो पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत, 8 घायल; 4 की हालत गंभीर

चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास बोलेरो पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। चार घायलों को गंभीर हालत में जोशीमठ रेफर किया गया है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Badrinath Highway Accident: Eight Injured in Badrinath Highway Collision
Image: Eight Injured in Badrinath Highway Collision

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। लामबगड़ के पास बोलेरो पिकअप और राजस्थान नंबर की कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जोशीमठ रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Eight Injured in Badrinath Highway Collision

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के समीप बोलेरो पिकअप और राजस्थान नंबर की कार के बीच टक्कर हो गई। पिकअप में छह लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोगों के सवार होने की जानकारी दी गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में मदद की। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

चार घायलों की हालत गंभीर, जोशीमठ किया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से सभी घायलों को जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोशीमठ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे में घायल लोगों की सूची

पिकअप वाहन में सवार घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
अंशुल (26 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
मोनू पाल (29 वर्ष), निवासी लंढौरा, हरिद्वार
शिवम (31 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
शिव कुमार (42 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
मेनपाल (38 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
मनोज कुमार (35 वर्ष), निवासी डिडावली, मुजफ्फरनगर
मोंटी (28 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
जॉनी पाल (35 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
कार में सवार यात्रियों के नाम अर्चिसा (20 वर्ष), पुष्पेंद्र कुमार (50 वर्ष) और पूनम रानी (46 वर्ष) बताए गए हैं। उन्हें सामान्य चोटें आने की जानकारी दी गई है।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंगोत्री हाईवे हादसे के बाद एक और दुर्घटना

इससे पहले उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक गंभीर घायल को रेस्क्यू किया गया था। दो अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया। वाहन में गुजरात के यात्री सवार थे और चालक सुरेंद्र सिंह हरिद्वार निवासी बताए गए थे।