Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: एलटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवा कृपया ध्यान दें। परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग ने भर्ती परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया है। आयोग की तरफ से 25 अप्रैल को रविवार के दिन एलटी भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन 2 पारियों में होगा। भर्ती संबंधी हर डिटेल राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। भर्ती परीक्षा किस दिन होगी, ये तो आपने जान ही लिया। 25 अप्रैल को दो पारियों में एलटी भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहली पारी की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा 2 बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी। समय कम है, इसलिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। आपको बता दें कि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं ने एलटी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, लेकिन परीक्षा कब होगी, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी।