Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: देश की मौजूदा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अपराधियों में इसका जरा सा भी खौफ नहीं है। बच्चियां न घर पर सुरक्षित हैं, न बाहर। वो हैवानों की बदनीयत का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला रुद्रपुर का है। जहां भूरारानी इलाके की एक कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक युवक ने दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बाद जब परिजन बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गए, तो अस्पताल वालों ने भी संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए बच्ची के परिजनों को परेशान किया। आरोप है कि परिजन बच्ची का मेडिकल कराने के लिए अगले दिन दोपहर तक अस्पताल के चक्कर काटते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने परिजनों की मदद नहीं की। बाद में मीडियाकर्मियों के दखल के बाद कहीं जाकर अस्पताल प्रशासन जागा और मेडिकल की प्रक्रिया शुरू की गई। चलिए पूरा मामला बताते हैं।