Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राज्य सरकार लोगों से पहाड़ों को आबाद करने को कह रही है, लेकिन जहां मासूम ही सुरक्षित न हों, वहां भला कोई क्यों रहना चाहेगा। पर्वतीय इलाकों में नरभक्षी गुलदारों का आतंक कम नहीं हो रहा। जंगल में घास काटने गई महिलाएं हों या फिर घरों के बाहर खेलते बच्चे, कोई भी सुरक्षित नहीं है। गुलदार के हमले की ताजा घटना पौड़ी गढ़वाल में सामने आई। जहां दादी के साथ खेत से घर की तरफ आ रही 3 साल की मासूम को गुलदार उठा ले गया। बाद में बच्ची की लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। घटना दुगड्डा नगर पालिका से सटे गांव गोदी बड़ी की है। यहां चंद्रमोहन डबराल अपने परिवार के साथ रहते हैं।परिवार में 3 साल की बेटी माही भी थी। पूरा परिवार माही पर जान छिड़कता था। वो सबकी लाडली थी। शनिवार शाम करीब 7 बजे माही अपनी दादी और अन्य ग्रामीणों के साथ खेत से घर की तरफ आ रही थी। माही अपने साथी बच्चों के साथ खेलते हुए आगे चल रही थी। आगे पढ़िए