Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: तमाम कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद महिलाओं के साथ होने वाले अपराध थम नहीं रहे। पहाड़ हो या मैदान, बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर के काशीपुर का है। जहां पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हरिद्वार स्थित एक फूड पार्क के ठेकेदार, उसके भाई और दो भतीजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि अक्टूबर 2020 में वो हरिद्वार के एक फूड पार्क में जॉब करती थी। वहां उसकी मुलाकात काशीपुर निवासी जगदीश प्रजापति पुत्र प्रेम चंद्र प्रजापति से हुई। जगदीश ने शादी का झांसा देकर युवती संग संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी क्लिपिंग वायरल करने की धमकी देकर युवती संग लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के दबाव में आकर युवती ने जगदीश से 24 जनवरी 2021 को हरिद्वार स्थित एक मंदिर में शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी। इसके कुछ दिन बाद जगदीश अचानक गायब हो गया। आगे पढ़िए