Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोविड संबंधी नियमों की अनदेखी के भयानक नतीजे सामने आ रहे हैं। राज्य में हर दिन हजारों लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। स्कूल-कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। स्वीमिंग पूल, स्पा और कोचिंग सेंटर का संचालन भी रोक दिया गया है। अब राज्य सरकार कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सही तरीके से मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। फिलहाल तो सिर्फ नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था लागू है, लेकिन इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की दर में हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने की तैयारी है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते हैं। शुक्रवार शाम सीएम की अध्यक्षता में कोरोना रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के फैसले पर सहमति बनी है। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए वीकेंड कर्फ्यू की व्यवस्था को कारगर उपाय बताया।