देहरादून वाले ध्यान दें..रात को सड़क पर फालतू मत घूमना, SSP खुद कर रहे हैं चेकिंग

Uttarakhand में Night Curfew लागू होते ही प्रदेशभर में सख्ती बढ़ा दी गई है। नाइट कर्फ्यू के दौरान SSP Janmejay Khanduri ने सड़कों पर उतर कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
SSP Janmejaya Khanduri: SSP Janmejaya Khanduri Active in Night Curfew Dehradun
Image: SSP Janmejaya Khanduri Active in Night Curfew Dehradun

देहरादून: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने Uttarakhand में Night Curfew लगा दिया है। 27 दिसंबर को जारी आदेश के तहत पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। पुलिस अधिकारियों और सभी अधीनस्थ अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू लागू होते ही प्रदेशभर में सख्ती बढ़ा दी गई है।

Night Curfew in Dehradun:

राजधानी देहरादून में नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए SSP Janmejaya Khanduri ने खुद मोर्चा संभाला। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी नाइट कर्फ्यू के दौरान नगर क्षेत्र में घंटाघर, दिलाराम चौक व अन्य विभिन्न स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी लोग अनावश्यक घूमते दिखाई दिए, उनसे एसएसपी ने रात के वक्त घूमने की वजह पूछी।

साथ ही कोरोना संबंधी गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की सलाह दी। नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बता दें कि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में भी सोमवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच बंदी रहेगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। सभी चिकित्सा कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन की अनुमति होगी। Uttarakhand में Night Curfew के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गई है। राज्य और अंतरराज्यीय आयात-निर्यात आवागमन की भी अनुमति दी गई है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन का राज्य के अंदर और बाहरी राज्यों से एसओपी के अनुसार आवागमन जारी रहेगा। खासतौर पर देहरादून वाले ध्यान दें। रात को बेवजह सड़क पर न उतरें क्योंकि SSP Janmejay Khanduri मोर्चे पर तैनात हैं।