Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में दुष्कर्म की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही। यहां पर जीआईसी बिर्थी के प्रधानाचार्य ने 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बता दें कि जीआईसी बिर्थी के प्रधानाचार्य लालूराम ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार प्रधानाचार्य ने 3 दिन पहले अपने कमरे में उनकी बेटी को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी प्रधानाचार्य ने उनकी बेटी के कपड़े तक फाड़ डाले और गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया। छात्रा ने बहुत मुश्किल से आरोपी के चंगुल से अपनी जान बचाई और किसी तरह घर पहुंच कर यह पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई।