Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के जोशीमठ में है चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है। इसके बाद खुद उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में मैंने एलर्ट जारी कर दिया है। मैं निरंतर ज़िला प्रशासन और बीआरओ के सम्पर्क में हूँ। ज़िला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाये। जानकारियां लगातार जुटाई जा रही है और इस बारे में जो भी आगे की खबर होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।